वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत हथियर (धाधी ) गांव में अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह के घर शनिवार को दोपहर में बंद मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने ₹2 लाख कैश और₹49 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के दिन अधिवक्ता कचहरी गए थे ।पत्नी घर से 10:00 बजे अस्पताल निकली थी दस और एक के बीच में चोरों ने घर के भीतर घुसकर घटना को अंजाम दे दिया।

पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने दो युवकों को बाइक से जाते हुए देखा लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि पडोसी के घर में चोरी करने के नियत से घुसे थे ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल किया एसीपी सारनाथ ने बताया कि बीटीएस और सीसीटीवी की मदद से चोरों का सुराग लगाया जा रहा है जल्द ही मामले का खुलासा होगा। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *