एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
शाहबाद/रामपुर।ज्योतिष्पीठ के पूज्य पाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज बिसौली के रास्ते होते हुए जैसे ही शाहबाद के मुख्य रामपुर चौराहे पर पहुंचे इस पावन और ऐतिहासिक अवसर पर समाजवादी नेता रामबहादुर सागर जी ने अपने समर्थकों और क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में रहकर पूज्य शंकराचार्य जी की अगवानी की। राम बहादुर सागर जी ने महाराज श्री को माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शाहबाद रामपुर चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब
शंकराचार्य जी के स्वागत के लिए शाहबाद रामपुर चौराहे पर सुबह से ही भारी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए थे। जैसे ही महाराज श्री का काफिला चौराहे पर पहुंचा, पूरा क्षेत्र उनके स्वागत के नारों से गूंज उठा। इस दौरान समाजवादी नेता रामबहादुर सागर जी के नेतृत्व में फूलों की वर्षा कर और शंखनाद के साथ सनातन संस्कृति के अनुरूप स्वागत सत्कार किया गया।

क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनते हुए समाजवादी नेता रामबहादुर सागर जी ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी का हमारे क्षेत्र की धरती पर कदम रखना हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है। रामपुर चौराहे पर हुआ यह भव्य स्वागत न केवल हमारी धार्मिक चेतना को दर्शाता है, बल्कि यह आयोजन पूरे समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का काम करेगा।
इस भव्य स्वागत के बाद शंकराचार्य जी का काफिला रामपुर की ओर रवाना हो गया, जिसमें रामबहादुर सागर जी,समाजवादी आशीष यादव अन्य वरिष्ठ सहयोगी भी साथ रहे।
