रिपोर्टर :-विनीत तिवारी एम डी न्यूज
कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बेहजम मंडल अंतर्गत ग्राम भूलनपुर स्थित बूथ संख्या 53 एवं 55 पर रविवार को भारत के प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान मंडल प्रभारी रामनरेश सिंह, मंडल महामंत्री अभिषेक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रोशन यादव, शक्ति केंद्र संयोजक रामपाल शाह, बूथ अध्यक्ष सुशील गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, संतोष कुमार एवं राकेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के समापन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उनके राष्ट्रवादी विचारों, देशहित में किए गए योगदान तथा संगठन निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक पाण्डेय (मंडल महामंत्री), रामपाल (शक्ति केंद्र संयोजक), राकेश कुमार विश्वकर्मा (बूथ अध्यक्ष, भूलनपुर), अनुज कुमार श्रीवास्तव (बूथ अध्यक्ष, मानपुर), रोशन यादव (कोषाध्यक्ष), संतोष कुमार, सूरज कुमार, सुशील गुप्ता, विनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
