एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ की
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र चौधरी जी के प्रथम रामपुर आगमन पर संत शिरोमणि रविदास गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरीश गंगवार ने किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री देवेंद्र चौधरी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान हितैषी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र चौधरी जी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण भी किया। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बीना भारद्वाज अभय गुप्ता हंसराज पप्पू मोहनलाल सैनी मोहन कुमार लोधी भारत भूषण गुप्ता ऋषि पांडे रविंद्र सिंह रवि अर्जुन रस्तोगी प्रदीप गुप्ता आकाश सक्सेना दीपक गुप्ता कुंवर बहादुर राजपूत विवेक रुहेला पारुल अग्रवाल देवेंद्र चौधरी अनुज सक्सेना गोपाल गुप्ता विक्रम सिंह राजू शर्मा राजीव मांगलिक शिरीष गुप्ता प्रेमपाल सैनी संजय चौधरी संजय पाठक अवधेश शर्मा करतार सिंह लोधी शकुंतला लोधी मोनू चौधरी महेंद्र मौर्य योगेंद्र गंगवार समेत किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
