तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एम डी न्यूज़

नगराम के ग्राम कुबहरा में आज सुबह एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सनेही पुत्र स्वर्गीय सुखराम के रूप में हुई है। उसने अपने घर के किनारे नीम के पेड़ की डाल से दुपट्टे से फांसी लगाई।मृतक सनेही की माता सरोजनी नेत्रहीन हैं। उसकी तीन बहनें हैं – सन्नो, उषा और निशा, जिनमें से निशा विवाहित है। सनेही के पिता का निधन पहले ही हो चुका था, और घर में केवल वह और उसकी मां रहते थे।घटना की सूचना मिलने पर नगराम थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed