अमेठी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज रविवार को जिला अस्पताल से किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न पोलियो बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के सभी बूथों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों पर पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अंशुमान सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से असुरक्षित न रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जनपद के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना है।

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed