नेपाल तस्करी के लिए रखी गई लाल मिर्च की खेप बरामद, तीन साइकिल भी कब्जे में –
महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस ने नेपाल भेजे जाने की आशंका वाली लाल मिर्च की खेप बरामद की है। मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्तिमोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सोनौली के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी क्रम में मंगलवार (30 जून 2026) को लगभग 3:40 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेष फरेन्दा पंचायत भवन जाने वाले मार्ग पर नो-मैन्स लैंड के समीप तीन साइकिलों पर लावारिस अवस्था में रखी गई तीन बोरी लाल मिर्च तथा छह बोरी खुली लाल मिर्च बरामद की गई। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि उक्त माल अवैध रूप से नेपाल तस्करी के लिए रखा गया था।
बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद माल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।
बरामद सामान:
03 साइकिल
03 बोरी लाल मिर्च
06 बोरी खुली लाल मिर्च

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed