अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के कटिहार पुरवा (पोस्ट गेरड़ा) निवासी लगभग 30 वर्षीय संजय पुत्र राम धीरज ने विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने वाले कथित एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।
परिजनों के अनुसार, संजय का आरोप है कि घरौंडा निवासी मकसूद पुत्र पुत्तन ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे ₹1,55,000 लिए, लेकिन न तो विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि कई बार मांग करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिससे परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।


परिजनों का आरोप की कई बार पटरंगा थाने में एप्लीकेशन दिए जाने के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई और उनका आरोप है कि पुलिस विभाग ने सुलह कर लिया और कहा कि आपको पैसा दिलाया जाएगा परंतु सुलाह होने के बाद उसको पैसा नहीं दिया गया जिससे वह नाराज होकर टावर पर चढ़ गया
पटरंगा S HOसे दूरभाष पर बात करने के लिएफोन मिलाया गया फोन स्विच ऑफ बताया
संजय जो टावर पर चढ़ा है वह हल्का रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी में आता है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *