रामनगर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई एसओ पर ईंटा मारने वाले चार अभियुक्तों गिरफ्तार , मुकदमा दर्ज भारतीय न्याय संहिता बीएस के तहत 9 धाराओं में मुकदमा दर्ज 16 ज्ञात अभियुक्त 50 से 60 अज्ञात अभ्युक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत

बाराबंकी के रामनगर स्थित कटियार गांव में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई जितेंद्र कुमार की मौत के बाद मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव गोंडा-बहराइच हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें रामनगर थाना प्रभारी घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
घटना के बाद प्रशासन ने कटियार गांव के रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक सनत कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में फिलहाल शांति है और एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त जारी है।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए रामनगर पुलिस ने बुधवार को चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ मारपीट और बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में भूपेन्द्र चौहान (पुत्र कीढ़ीलाल, निवासी ग्राम कटियारा, थाना रामनगर), शैलेन्द्र चौहान (पुत्र महादेव, निवासी ग्राम कुट्टी, थाना फतेहपुर), चंदन चौहान (पुत्र महादेव, निवासी ग्राम कुट्टी, थाना फतेहपुर) और शिवकुमार उर्फ शिवा (पुत्र महादेव, निवासी ग्राम कुट्टी, थाना फतेहपुर) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक जितेंद्र के परिजन उनकी मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

50 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed