एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, मीरापुर क्षेत्र मे 06,07,2026, को जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैबों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महक सिंह के नेतृत्व में मीरापुर क्षेत्र में विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई अस्पताल, क्लीनिक एवं लैब एवं आवश्यक दस्तावेज के बिना संचालित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अपूर्वा फिजियोथैरेपी सेंटर, हुमैरा मेडिकल क्लिनिक, भारत पैथोलॉजी लैब, ह्यूमन केयर लैब, रोजी क्लिनिक फिजियोथैरेपी सेंटर, एंव , 01,बिना नाम से संचालित अवैध लैब को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके अतिरिक्त अनियमितताएं पाए जाने पर चार अन्य अस्पतालों एवं क्लीनिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण एवं आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि जनपद में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा की अवैध रुप से चल रहे किसी भी अस्पताल, क्लीनिक, एंवम पैथोलॉजी लैब का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed