रामपुर: भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के जिला प्रभारी रागिब खान ने अपना जन्मदिन गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच फ्रूटी वितरित कर मनाया।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफ़ी उल्लाह खान की रिपोर्ट
इस अवसर पर रागिब खान ने कहा कि उन्हें अपनी खुशियां जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करके सुकून मिलता है। उनका मानना है कि जन्मदिन जैसे खास मौके पर जरूरतमंदों की मदद करना सबसे अच्छी बात है।
इस दौरान उन्होंने कई गरीब और जरूरतमंद लोगों को फ्रूटी वितरित की। लोगों ने भी उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और इंसानियत का संदेश देते हैं।
रागिब खान ने सभी से अपील की कि अपने जीवन के खुशी के अवसरों पर जरूरतमंद लोगों को भी याद रखें, ताकि उनकी खुशियों में भी शामिल हुआ जा सके

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *