अमेठी: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अमेठी। बुधवार, 08 जुलाई 2026 को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।
अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़
1 view
