
एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। रामराज क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी व उसके दोस्त तो परिजनों ने प्रेमी के दोस्त को पकड़ कर जमकर की पिटाई जबकि प्रेमी मौके से भाग निकला प्रेमी के दोस्त को परिजनों ने थाना रामराज पुलिस के किया हवाले बता दे कि । थाना भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ निवासी राजीव का एक युवती के साथ पुराना प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी 1 जुलाई को दौराला क्षेत्र के एक गाँव में हुई थी। शादी के बाद युवती 5 जुलाई को रामराज अपने मांमा के घर आई हुई थी तो युवती ने अपने प्रेमी राजीव को फोन करके रामराज बुलाया तो राजीव अपने दोस्त मोनू, गोविंद, और प्रदीप, के साथ प्रेमिका से मिलने रामराज पहुंच गया और देर रात युवती को साथ लेकर भाग गया। परिजनों व ग्रामीणों ने प्रेमी के दोस्त प्रदीप को पकड लिया तथा जमकर पीटा और उसे थाना रामराज पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि यूवती के भाई की तहरीर के आधार पर युवको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल प्रेमी के दोस्त प्रदीप को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। तथा फरार युवको की तलाश की जा रही है।
