बरेली, 8 जुलाई।
वन एवं वन्य जीव प्रभाग, बरेली द्वारा वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधे ग्रहण कर उन्हें लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वन विभाग की टीम ने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कैमरा एवं रिपोर्ट:
जितेंद्र कुमार गौतम
एमडी न्यूज़, बरेली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *