दातागंज तहसील में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा के अंतर्गत तहसील स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं जिले की दातागंज तहसील में आयोजित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा’ योजना के अंतर्गत तहसील स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधायक राजीव कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के लिए डीबीटी धनराशि वितरण कराई तथा लाभार्थी शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान तहसील परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन सुना गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दातागंज, खंड शिक्षा अधिकारी दातागंज लक्ष्मी नारायण, खंड शिक्षा अधिकारी म्याऊँ, खंड शिक्षा अधिकारी उसावां ओमप्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी समरेर भूपेंद्र सिंह सहित समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *