जौनपुर अच्छेलाल राजभर पत्रकार की रिपोर्ट

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में युवक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता और आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *