तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

समाजसेवी स्वर्गीय पवन कुमार भारद्वाज की पुण्यतिथि 16 जनवरी गुरुवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लखनऊ के आदमपुर नौबस्ता स्थित श्री पवन पेट्रोलियम, गंगागंज नगराम रोड पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम भारद्वाज परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज ने भंडारे में उपस्थित लोगों से प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है, जो दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक माध्यम होगा।अमरेंद्र भारद्वाज जिला पंचायत 19 मोहनलाल गंज के सदस्य हैं। वे जिला कार्य योजना समिति लखनऊ के सदस्य, भाजपा लखनऊ के सह-जिला मंत्री और उत्तर प्रदेश जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन के प्रदेश सचिव भी हैं। ग्रामीण कहते हैं कि श्री भारद्वाज जी हमारे बीच सशरीर उपस्थित नहीं हैं, लेकिन आपके अच्छे कर्म, परोपकार और विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।समाज के हर वंचित वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले, महान समाजसेवी जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके निस्वार्थ समर्पण को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें।एक महान समाजसेवी, जिनका जीवन दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित रहा क्षेत्र में कई बच्चों का भविष्य बनाया गरीब असहाय लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता थी
