बाराबंकी ।सफदरगंज में सुबह-सुबह भीषण हादसा, कार से बाहर निकलने का नहीं मिला मौका; आग में पूरी गाड़ी जलकर खाकसफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। प्यारेपुर सैदनपुर नहर के पास सुबह करीब छह बजे चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक की अंदर ही जलकर मौत हो गई।प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, कार में आग लगने के बाद हालात इतने तेजी से बिगड़े कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। आग की ऊंची लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और हादसे की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और चालक की जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चलती कार में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चलती कार में आग कैसे लगी और चालक को बाहर निकलने का मौका क्यों नहीं मिल सका?

एम डी न्यूज। रिपोर्ट तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

51 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *