दिव्यांगजनो से जीवन मे हौसला बनाए रखने की सीख लेनी चाहिए- हंसराज विश्वकर्मा

दिव्यांग क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश करेंगे- बृजेश सिंह

सेवा संकल्प ट्रॉफी में यूपी की धमाकेदार जीत,झारखंड को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा उत्तर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम मे चल रहे टी -20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को झारखंड और बिहार के बीच मैच प्रारंभ हुआ।दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ राज्य मंत्री (सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम) एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके एवं बैट से बाल खेल करके किया।बिहार के कप्तान कुमार देव ने तार जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पूरी टीम २० ओवर के मैच में ६५ रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी। जवाब में खेलते हुए झारखंड की टीम ने मैच जीत लिया।द्वितीय पारी में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को ८ विकेट से करारी शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।अब रविवार को खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश का सामना पहले से फाइनल में प्रवेश कर चुकी पश्चिम बंगाल की टीम से होगा।
आज खेले गए मुकाबले में झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया,लेकिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के सामने उसकी पूरी टीम महज ४८ रन पर सिमट गई। झारखंड की टीम १२ ओवर में ऑल आउट हो गई।उसके खाते में ९ अतिरिक्त रन भी जुड़े,लेकिन इसके बावजूद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
उत्तर प्रदेश की ओर से सुजीत कुमार ने कहर बरपाते हुए शानदार गेंदबाजी की।उन्होंने अपने तीन ओवर के स्पेल में महज २ रन देकर ४ विकेट झटके और झारखंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
जीत के लिए ४९ रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए १० ओवर में केवल २ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह उत्तर प्रदेश ने ८ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रविवार को होने वाले फाइनल पर टिकी हैं, जहां उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच खिताब के लिए रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि इन दिव्यांग क्रिकेटरों से हमें जीवन में यह सीख लेना चाहिए कि कुछ भी हो जाए हम हौसला नहीं खोएंगे और कोई भी परिस्थिति हो उसका डटकर मुकाबला करेंगे वहीं पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं अध्यक्ष (जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट) काशी बृजेश सिंह ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट सहित प्रदेश के सभी खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए वह हर संभव सहयोग करने को तैयार है।
कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने किया। धन्यवाद आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने किया।इस अवसर पर
शशि भूषण त्रिपाठी,रवि प्रताप सिंह (साजन),सचिव (श्री जगन्नाथ मन्दिर ट्रस्ट) शैलेश त्रिपाठी,समाजसेवी रामयश मिश्रा,दिलीप मिश्रा,हिमांशु सिंह,अखिलेश यादव,रोशन द्विवेदी,चन्दन सिंह सिसोदिया सहित नगर के गणमान्य लोगों उपस्थित थे l

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *