डुमरियागंज/हल्लौर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी HussainForJustice के बैनर तले रविवार को Nationwide Fruit Pamphlet Distribution Campaign का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत हुसैनी यूथ के स्वयंसेवकों ने हल्लौर मुख्य चौराहे से बेवां होते हुए डुमरियागंज तक विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर बीमार-ए-कर्बला की याद में भर्ती मरीजों को फल, जूस, केक, बिस्कुट, पानी एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने हल्लौर चौराहे पर बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी बिस्कुट एवं शुद्ध पेयजल वितरित किया। अभियान के दौरान लगाए गए स्टॉल पर ईरान के मिनाब में शहीद हुए बच्चों की तस्वीरें प्रदर्शित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही हाल ही में लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की तस्वीरें लगाकर उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राहिब रिजवी, अली सज्जाद रेहान, रिजवान, अरमान ईरानी, अली मेहदी, मोहम्मद, मुजम्मिल, मोहम्मद हैदर शब्लू, यूसुफ, जानिसार एवं विक्की सहित अन्य स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed