MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: बिना वैध दस्तावेज सीमा पार कर रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार –
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक अमेरिकी नागरिक को बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत-नेपाल सीमा पार करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे एसएसबी की 22वीं वाहिनी, सोनौली ने नेपाल से भारत की ओर अवैध रूप से प्रवेश कर रहे विदेशी नागरिक जॉर्डन ब्राउन (36 वर्ष) पुत्र जेम्स ब्राउन, निवासी कैलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका) को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे। इस मामले में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 68/2026 के तहत आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की धारा 21/23 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान –
अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा, धार्मिक पुस्तकें, एआई ट्रांसलेटर, चीन का एक पासपोर्ट, डायरी, घड़ी तथा अन्य व्यक्तिगत सामान बरामद हुआ है।
सीमा सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि विदेशी नागरिक का सीमा पार करने का उद्देश्य क्या था।

18 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed