महराजगंज। MD न्यूज़ महाराजगंज द्वारा नवजात बच्ची के लापता होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 7 घंटे के भीतर गोरखपुर से नवजात बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर बच्ची को सुरक्षित बरामद किया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला चिकित्सक की उपस्थिति में नवजात को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।MD न्यूज़ महाराजगंज लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। इस मामले में भी खबर के बाद हुई त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर जिम्मेदार पत्रकारिता और पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed