प्रयागराज । प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा पार्टी ने मिशन 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने विधानसभा प्रत्याशियों की सूची लगातार जारी कर रही है आज प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला राम सरोज ने अपने पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने का काम किया। जिसमें फाफामऊ विधानसभा से प्रेम प्रकाश पटेल जी व शहर दक्षिणी विधानसभा से अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ अंचल जी (पूर्व कार्यकारी सदस्य जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज व उत्तर प्रदेश बार कौंसिल प्रत्याशी )को प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा पार्टी का अधिग्रहित प्रत्याशी घोषित करने का काम किया।

इस अवसर पर प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी मंगला प्रसाद, जिलाजीत भारतीय जी, संजय पासी जी, धीरज पासी सर्वेश पासी , अनुराग सरोज , पंकज पासी ,सुरेंद्र कुमार गौतम , निहाल भारतीय , दिलीप कुमार गौतम , रविंद्र पासी , आशीष सरोज , जैकुमार , अतुल कुमार , प्रदीप पासी , राजकुमार त्यागी ,शंकर लाल पटेल, विजय कुमार , अनिल केसरवानी ,आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट अनुज कुमार
