MD न्यूज़
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
जिला महाराजगंज
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस को मिली सफलता
महराजगंज, 16 जुलाई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम ने गुरुवार को गनेशपुर तिराहा से मुकदमा अपराध संख्या 190/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमित कुमार गुप्ता (45), निवासी नानक नगर, कस्बा नौतनवा, थाना नौतनवा, महराजगंज
रामअशीष (48), निवासी लेजार महदेवा, थाना फरेंदा, महराजगंज
राकेश यादव (32), निवासी ग्राम मराठा, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर
नागेन्द्र त्रिपाठी, निवासी थरौली बुजुर्ग, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धू प्रसाद, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल अतीक अहमद, कांस्टेबल राहुल गुप्ता, चन्दन यादव, आरक्षी आशीष वर्मा एवं आरक्षी सुधांशू कौशल शामिल रहे।

