सरकार कहती है कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचना चाहिए। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है।

जनपद मथुरा में विधवा पेंशन से संबंधित एक मामला सामने आया है जिसमें आवेदनकर्ता का नाम गुड्डी देवी w/o स्व.कन्हैया लाल जो कि दाऊजी नगर,नगर पंचायत बाजना क्षेत्र की निवासी है इन्होंने 31दिसंबर 2025 को विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था और इस मामले में विधवा पेंशन के आवेदन का सत्यापन पूरा हो चुका है। रिकॉर्ड के अनुसार 13 मार्च 2026 को सत्यापन, 27 मार्च 2026 को प्रक्रिया पूरी, और 11 अप्रैल 2026 को SDM स्तर से अनुमोदन (Approved) भी दर्ज है।जबकि इस आवेदन कर्ता के बाद जो आवेदन किया गया है उसके खाते में आर्थिक मदद भेज दी गई है ।इतना सब होने के बावजूद आज तक लाभार्थी के खाते में पेंशन नहीं पहुँची। आखिर सवाल यह है कि जब सभी औपचारिकताएँ पूरी हो चुकी हैं, तो भुगतान में देरी क्यों?क्या लाभार्थियों को दफ्तरों के चक्कर काटने के लिए मजबूर किया जाएगा, या जिम्मेदार विभाग इस पर जल्द कार्रवाई करेगा?

हमारी मांग है कि संबंधित अधिकारी इस मामले का संज्ञान लें, भुगतान में देरी का कारण सार्वजनिक करें और पात्र महिला को जल्द से जल्द विधवा पेंशन का लाभ दिलाया जाए।”

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *