
केंद्रीय मंत्रियों सिंधिया और वैष्णव से राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के संपादक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने नई दिल्ली में भारत सरकार के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर संगठन, सामाजिक सेवा, मीडिया और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय युवा वाहिनी द्वारा देशभर में संचालित सामाजिक सेवा, गौ-सेवा, युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, जनजागरण एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के विस्तार, जनहितकारी कार्यक्रमों, डिजिटल मीडिया सहयोग तथा राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
वहीं केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई विशेष वार्ता में भारत के डिजिटल भविष्य, सकारात्मक मीडिया की भूमिका, तकनीकी नवाचार, जनसंचार व्यवस्था तथा शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के विकास एवं विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन द्वारा समाज एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी साझा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी का उद्देश्य राष्ट्र सेवा, समाज सेवा, युवा जागरण, सांस्कृतिक उत्थान तथा जनहित के कार्यों को निरंतर गति देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संगठन तथा शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल भविष्य में जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
अंत में राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
