एमडी न्यूज गोण्डा ब्यूरों – अजीत यादव


गोण्डा( मोतीगंज)- भीषण गर्मी के समय गांव में अघोषित विद्युत कटौती से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मनकापुर क्षेत्र के राजपुर परसौरा विद्युत उपकेंद्र पर दर्जनों उपभोक्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात लगातार 2 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं रहती।
चपर तल्ला निवासी एडवोकेट पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है ।इसके बाद रात्रि करीब 1बजे कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल होती है और फिर सुबह 5 बजे तक बिजली नहीं आती है। उन्होंने मीडिया को बताया कि भीषण उमस भरी गर्मी के कारण मरीज , महिलाएं, बुजुर्ग, और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। बिजली कटौती से नाराज कौरहै, चपरतल्ला ,मूसापुर ,दुर्जनपुर, राजापुर राजगढ़ और शिव नगर सहित आसपास के गांव के लोगों ने राजापुर परसौरा उप केन्द्र परिसर में प्रदर्शन कर अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अवर अभियंता बृजनंदन यादव ने कहा है कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा । प्रदर्शनकारियों ने उल्टीमेटम दिया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो, हम लोग आंदोलन करने को बाद होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी । इस मौके पर एडवोकेट पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा ,सुनील, जगत राम ,सच्चिदानंद वर्मा, रघुवीर, अजय चौहान, रज्जब अली राम बहादुर, अनमोल सिंह, एडवोकेट नागेश कुमार सहित दर्जनों उपभोक्ता मौजूद रहे
