मुजफ्फरनगर,, थाना फुगाना।अवगत कराना है कि आज दिनांक 19.07.2026 को समय करीब रात 09, बजे थाना फुगाना पुलिस को ग्राम हबीबपुर में बारिश के कारण एक मकान गिर जाने तथा उसके नीचे एक परिवार के सदस्यों के दब जाने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना फुगाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मकान के मलबे के नीचे दबे, 07 घायल लोगों को बाहर निकाला गया तथा उपचार के लिए सीएचसी बुढ़ाना अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
सहारनपुर मण्डल डॉ. रूपेश कुमार , व जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा अधिकारीयों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । उपचार के दौराने मकान मालिक इस्लामुद्दीन पुत्र नानू, एवं उनके 04 बच्चों की मृत्यु हो गयी है। तथा घायल 02 अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।सुचना मिलते ही भाजपा के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल घायलों के पास अस्पताल पहुंचे तथा घायलो को जल्द स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार वर्तमान में उच्चाधिकारी व पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं। तथा उच्चधिकारियों ने असवान दिया है। कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जायेगी। जब ग्राम वासियो को पता चला कि पिता व उसके चार बच्चों की मौत हो गई है। तो गाँव मे मातम सा छा गया। व अन्य परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।


