धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो
महराजगंज/घुघली।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री, पूर्व मंडल प्रभारी (घुघली दक्षिणी) एवं पूर्व मंडल प्रभारी (शिकारपुर) अब्दुल कलाम ने आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में समय से पहुंचने की पुरजोर अपील की है।
अब्दुल कलाम ने विशेष रूप से घुघली उत्तरी मंडल के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों तथा सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अनिवार्य रूप से शामिल होने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, उन्होंने मंडल में निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्र, जनपद और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से भी समय पर सम्मेलन स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया।

बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी: कलाम
कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए अब्दुल कलाम ने कहा,
”बूथ अध्यक्ष पार्टी की संगठनात्मक शक्ति की सबसे महत्वपूर्ण और मजबूत कड़ी हैं। इस सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं द्वारा संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे समय से पहुंचकर वरिष्ठ वक्ताओं के विचारों को गंभीरता से सुनें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
अब्दुल कलाम ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से यह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन अभूतपूर्व, सफल एवं ऐतिहासिक होगा, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
