लोकेशन – प्रयागराज

समाजवादी महिला सभा ने धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन करते हुए अर्थी फूंकने का प्रयास किया

उत्तर प्रदेश में विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन किया। धरना स्थल से लेकर सुभाष चौराहे तक महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री की शव यात्रा निकाली और अर्थी फूंकने का प्रयास किया ।

हाथों में लाल-हरे झंडे, सरकार विरोधी नारे और सड़कों पर गूंजता गुस्सा जहां समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल से शुरू हुआ यह विरोध जुलूस सुभाष चौराहे तक पहुंचा।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और चौराहे पर पहुंचकर अर्थी फूंकने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर पहले से तैनात पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को अर्थी में आग लगाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

एम. डी. न्यूज़.
जिला – प्रयागराज
रिपोर्टर – शिवम् द्विवेदी

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *