कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सत्यम यादव को ज्ञापन देने के उपरान्त नजर बंद किया गया।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं ,दातागंज कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सत्यम यादव को ज्ञापन देने के उपरान्त नजर बंद कर दिया गया।आज उन्होंने छात्रों और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशाशन को ज्ञापन सौंपने के उपरान्त सत्यम यादव को उनके निजी आवास ग्राम कलौरा तहसील दातागंज जिला बदायूं पर नजर बन्द कर दिया गया है जिससे वह दिल्ली प्रस्तावित कार्यक्रम में न जा सके। जिला महासचिव सत्यम यादव ने कहा कि लोक तंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।यदि शांतिपूर्ण राजनीत गतिविधियों में भाग लेने से रोकने के लिए ऐसी कार्यवाही की जाती हैं।तो वह गलत है।जिला महासचिव सत्यम यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के दायरे में रहकर वह जनता की आवाज उठाते रहेंगे।लोकतंत्र में विचारों को दबाया नहीं जा सकता है ।

16 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *