बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूती का दिया गया मंत्र
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। आगामी विधानसभा 2027 चुनाव की तैयारियों को धार देने और संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर से बुधवार को नगर क्षेत्र के राप्ती नदी तट के बगल स्थित मंगल भवन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान और संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में 488 बूथ अध्यक्ष के सापेक्ष 481 बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर सेतबान राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जो बूथ वर्तमान में ‘सी’ श्रेणी में हैं, उन्हें ‘बी’ श्रेणी में और ‘बी’ श्रेणी के बूथों को ‘ए’ श्रेणी में लाना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथन बूथ जीता तो चुनाव जीता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत बनाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए। उन्होंने भाजपा के डिजिटल बूथ प्रशिक्षण अभियान को संगठन को तकनीक से जोड़ने वाला ऐतिहासिक अभियान बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का उद्देश्य संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण अभियान को नई गति देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका मजबूत बूथ स्तर का संगठन है।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान में सहयोग करें तथा पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना से जनता के बीच कार्य करेगा, तब संगठन स्वतः मजबूत होगा और पार्टी की विजय का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, शीतल सिंह, अशोक अग्रहरि, उदयपाल वर्मा, लवकुश ओझा, दशरथ चौधरी, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, गणेश विश्वकर्मा, राजकुमार चौधरी, श्रवण चौधरी, रामू गौतम, लालजी शुक्ला, दिलीप पांडेय, शत्रुहन सोनी, अंकित श्रीवास्तव, संतोष पासवान, सुभाष विश्वकर्मा रवि पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

