हरदोई…………सांडी। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने कस्बे में किसी अराजकतत्व ने बुधवार रात माहौल खराब करने का प्रयास किया। उसने एक धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात एक धर्म स्थल के द्वार पर लिख दी।घटना की सूचना इंतजामिया कमेटी के सदस्य ने सुबह साढ़े चार बजे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल धर्म स्थल के दरवाजे लिखे शब्दों को सफेद पेंट कराते हुए मिटवा दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मामले की जानकारी पर सुबह आठ बजे थाने पहुंचे। जहां मुफ्ती मोहम्मद समी, मौलाना तलाहा, हाजी जीशान, हाजी राशिद, मोहम्मद शादाब आदि के साथ बैठक की।
आश्वस्त किया कि कोई भी अराजकतत्व हो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ एसके सिंह, उप जिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहे।
यह भी पता चला कि इससे पूर्व भी दो बार माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। स्थानीय सोच अच्छी होने के कारण माहौल खराब नहीं हुआ। पुलिस ने बुधवार की रात हुई घटना पर मोहम्मद शादाब की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सौहार्द बनाए रखें, कार्रवाई की है उम्मीद
मुफ्ती मोहम्मद समी ने कहा कि ऐसा कोई काम न करें जिससे दूसरे पक्ष की भावनाओं को ठेस पहुंचे। प्रतिक्रिया से भी बचें। अगर कहीं कोई शिकायत है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। उम्मीद है कि सौहार्द को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वाले अराजकतत्वों पर कार्रवाई होगी और सौहार्द बरकरार रहेगा।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed