ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा/कोसीकलां
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

ब्रेकिंग न्यूज़ छाता मथुरा
तमंचे की नोक पर गौशाला से गोवंश ले जाने का आरोप, हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बनाया बंधक
मथुरा, कोसीकलां। थाना कोसीकलां क्षेत्र के ग्राम ऐंच स्थित अस्थाई गौशाला में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई। चौकीदार के अनुसार, और कुछ राम तौमर ऐंच बजरंगदल जिला संयोजक मथुरा
हरिपाल प्रधान
हरदेव, अशोक कुमार,भगवानसिंह चरण सिंह, भारत बजरंगी अन्य लोगों द्वारा जानकारी मिली है रात करीब 1 बजे 5 से 6 हथियारबंद बदमाश गौशाला में घुस आए और तमंचा तानकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश कथित तौर पर 10 से 12 गोवंश वाहन में लादकर फरार हो गए।
चौकीदार महाराज सोरन दास का कहना है कि बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोसीकलां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
शाहपुर चौकी प्रभारी विनीत नेहरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मथुरा में गौशाला पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, चौकीदार को बंधक बनाकर गोवंश ले जाने का आरोप

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *