एम डी न्यूज़
बरेली मे सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मौतों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम राहत रोड एक्सीडेंट विक्टिम हिस्पिटेलाइजेसंन एंड अच्योर्ड ट्रीटमेंट योजना लागू की जा रही है। इस योजना में सड़क दुर्घटना में घायल होने पर शहर के मुख्य अस्पतालों में बिना किसी अग्रिम भुगतान किये तत्काल इलाज दिया जायेगा, ताकि घायल व्यक्ति को बचाया जा सके। स्वास्थय विभाग ने बरेली के गंगाशील, राममूर्ति मेडिकल कॉलेज, राजश्री मेडिकल इंस्टीट्यूट, दीपमाला हॉस्पिटल, केशलता हॉस्पिटल, खुश्लोक हॉस्पिटल, महेंद्र गायत्री हॉस्पिटल, आरके इंस्टीट्यूट, साईं सुखदा, विनायक हॉस्पिटल, सत्या हॉस्पिटल, मैक्सा लाइफ, देव प्राईमस, अजय प्रतिमा, नवोदय, वेदंता, कोपल, मेडिसिटी, डीआर हॉस्पिटल सहित 49 अन्य अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा गया है। इस योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक सरकार खर्च करेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ विश्राम सिंह ने बताया कि योजना को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए नियमित मॉनीटरिंग की जायेगी और इस योजना से जुड़े अस्पतालों में इलाज के लिए मना करने पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी। संबंधित अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गए हैं।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

