नारी सुरक्षा एवं शसक्तीकरण पर दी गई जानकारी।

रामनगर बाराबंकी
बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लहडरा में मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत इंस्पेक्टर राज बहादुर सरोज के नेतृत्व और ग्राम प्रधान राजेश कुमार अवस्थी की उपस्थिति में नारी सुरक्षा एवं शसक्तीकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई।महिला आरक्षी रेखा ने बताया कि महिलाएं किसी भी विषम परिस्थिति मेंआपातकालीन नंबर 112 ,1090 या अन्य नंबरों पर फोन कर सकती हैं पुलिस आपकी सेवा में तुरंत उपस्थित होगी।महिला आरक्षी स्वेच्छा पचौरी ने कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है।उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।ग्राम प्रधान राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब प्रत्येक महिला को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का पूरा अधिकार है।किसी प्रकार की समस्या होने पर वह पुलिश की मदद ले सकती है।इस अवसर पर सुजीत यादव,आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता निशा सिंह विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य संभ्रांत ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रही।
तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
