मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला 26 जुलाई को, महिलाओं के स्टॉल और आकर्षक उपहार होंगे

वाराणसी, मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक सावन मेला-2026 का भव्य आयोजन 26 जुलाई (रविवार) को प्रातः 11 बजे से समिति भवन, शिवपुर में किया जाएगा। मेले में समाज की महिलाओं द्वारा फैब्रिक, राखी, कॉस्मेटिक, ज्वैलरी, परिधान, गिफ्ट आइटम तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गई है।
आयोजकों ने बताया कि यह मेला महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और सावन उत्सव की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने का एक विशेष प्रयास है। मेले में परिवारों के लिए खरीदारी, खानपान और मनोरंजन की समुचित व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि रॉय, डॉ. दिपाली गुप्ता, श्री संजीव अग्रवाल एवं भाभी जी उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन की जानकारी शुक्रवार को मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष उमाशंकर राजगढ़िया एवं मंत्री आलोक पोद्दार ने दी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक गुंजन जालान, साक्षी सर्राफ, नितीश जालान एवं अभिषेक सर्राफ सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *