. रमाशंकर पटेल के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की रहीमपुर में विशाल चुनावी बैठक, हजारों कार्यकर्ता जुटे

लोहता स्थित रहीमपुर में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प

वाराणसी। लोहता स्थित रहीमपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की एक विशाल चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व ई. रमाशंकर पटेल ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। ई. रमाशंकर पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: आर. ए. राही
इमरान खान, मंगला प्रसाद , डॉ आसिफ अहमद,अब्दुल रकीब एड . आदि
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय के अभियान को और तेज करने का भरोसा भी दिलाया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *