एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों – अजीत यादव

गोण्डा-बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही ट्रेन को गोंडा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर रोका गया, जहां रेलवे प्रशासन और मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया।
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय खुशबू बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) दीपक पांडेय, डॉ. प्रतिभा सिंह एवं मेडिकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सहयात्रियों के सहयोग से ट्रेन के एस-4 कोच में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जहां उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा और नवजात को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला महिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान ट्रेन लगभग 20 मिनट तक गोंडा जंक्शन पर रुकी रही। चिकित्सकों के अनुसार, मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
रेलवे प्रशासन, मेडिकल टीम और सहयात्रियों की तत्परता से मां और नवजात की सुरक्षित जान बचाई जा सकी, जिसकी यात्रियों ने सराहना की!

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *