एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना तितावी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 25,07,2026, को थाना तितावी पुलिस टीम की एटीएम चोर गिरोह के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई । बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। तो
पुलिस टीम बाल बाल बची पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। जिसमे , 01,बदमाश के पैर में गोली लग गई गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाशों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बदमाशों के कब्जे से 51 एटीएम कार्ड, दो स्वाइप मशीन, 38,000 रुपये नकद, व , 01,तंमचा,315 बोर , 02,खोखा कारतूस, , 01,जिंदा कारतूस एवम्ं 01,कार बरामद की है। थाना तितावी पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
