रिपोर्टर – मुस्कान


अजीतमल –
अजीतमल थाने में नवागुंतक इंस्पेक्टर विनोद कुमार का आज समाजसेवियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने एसओ का स्वागत किया। वहीं महावीर राजपूत, टेस्टी नमक निर्माता, श्री कालीचरण राजपूत पूर्व प्रधान और तीरथ सिंह राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा ने इंस्पेक्टर को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं से भी नवागुंतक एसओ को अवगत कराया गया। समाजसेवियों ने उम्मीद जताई कि नए एसओ के आने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।
इस अवसर पर पिंटू गुप्ता नगर अध्यक्ष, सजल सक्सेना समाजसेवी, इश्तियाक खान नगर उपाध्यक्ष, श्री कालीचरण राजपूत, राधे-राधे पूर्व प्रधान, तीरथ सिंह राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष, महावीर राजपूत, सुरेश राजपूत, पत्रकार मुस्कान और पत्रकार मनशिका मौजूद रहे।
