चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा टीमों ने संचालित किया कैंप।


सूरतगंज रामनगर
बाराबंकी जिला की तहसील रामनगर के अंतर्गत इन दिनों सरयू नदी का जल काफी बढ़ गया था जिससे सूरतगंज और रामनगर के तराई इलाकों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी आज 26 जुलाई 2026 को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जल स्तर105.95 दर्ज किया गया जो चेतावनी बिंदु से नीचे है विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दिन रात भ्रमण कर बाढ़ क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं।सरयू नदी का जल स्तर कम होने से नदी अपने जल क्षेत्र में प्रवाहित हो रही है।स्थिति सामान्य है।पशु चिकित्सा टीमें एवं चिकित्सा टीमो द्वारा जगह जगह पर कैंप लगाए गए हैं।और नदी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।जिससे क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहे।और किसी को कोई दिक्कत न हो।
तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
