BREAKING NEWS | MD NEWS बहुआयामी समाचार
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,
MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले), मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल कुमार पाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन सौंपकर गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने तथा देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति, आस्था एवं परंपरा में गौ माता का विशेष धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। संगठन ने केंद्र एवं राज्य सरकार से गौवंश संरक्षण के लिए प्रभावी एवं कठोर कदम उठाने तथा गोहत्या पर सख्त एवं पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल कुमार पाल ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और समाज से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। संगठन ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर बुढ़ाना नगर अध्यक्ष शिवम कुमार, नगर उपाध्यक्ष छोटा सैनी (गौरक्षक), नगर मंत्री पारस सैनी, नगर उपाध्यक्ष हर्ष सैनी, नगर महामंत्री सुमित, नगर सचिव मोनू कश्यप, प्रदीप, सूरज, आर्यन, अंशुल, अंकुर सहित राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


