प्रयागराज । क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सीताराम न्यूरोकेयर एंड पॉलीक्लिनिक का भव्य शुभारंभ रविवार को श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई तथा पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी विशिष्ट अतिथियों ने संस्थान के संस्थापक न्यूरो-साइकियाट्रिस्ट डॉ. राकेश पासवान एवं इंजीनियर शालिनी पासवान को शुभारंभ की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा जनसेवा के संकल्प की सराहना की डॉ. राकेश पासवान एवं इंजीनियर शालिनी पासवान के स्नेह आमंत्रण पर पासी समाज विवाह कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री राम अभिलाष सरोज सहित समिति के पदाधिकारी श्री मोतीलाल कश्यप, डॉ. संध्या पटेल एवं डॉ. केशव पासी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के लोगों को न्यूरो एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा समारोह में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि अब सीताराम न्यूरोकेयर एंड पॉलीक्लिनिक में डॉ. एस.के. श्रीवास्तव भी नियमित ओपीडी सेवाएं देंगे। उनके द्वारा हृदय रोग, पेट संबंधी रोग, मधुमेह (डायबिटीज), गुर्दा रोग तथा अन्य सामान्य एवं जटिल बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया और इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।इसके अतिरिक्त डॉ. आर.के. वसीम, डॉ. सुभाष चंद्र पासी, डॉ. शिवम सोनी सहित अनेक चिकित्सकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। पंच J चैरिटेबल फाउंडेशन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए अपने संबोधन में डॉ. राकेश पासवान ने कहा कि सीताराम न्यूरोकेयर एंड पॉलीक्लिनिक का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि न्यूरोलॉजिकल एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, समय पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना तथा आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को सम्मान, विश्वास और समर्पण के साथ उपचार उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। शुभारंभ के उपरांत श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में सेवा, सौहार्द और सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि सीताराम न्यूरोकेयर एंड पॉलीक्लिनिक आने वाले समय में न्यूरो, मानसिक स्वास्थ्य, हृदय रोग, मधुमेह, पेट एवं गुर्दा रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ उपचार का एक विश्वसनीय केंद्र बनकर हजारों लोगों के जीवन में नई आशा और विश्वास का संचार करेगा।

रिपोर्ट अनुज कुमार
