27.07.2026

बदायूं,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सामान्य सुरक्षा एवं यातायात संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश वीडियो संदेश के माध्यम से जारी किए गए।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा आगामी श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत समस्त कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक वीडियों संदेश जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं । वीडियो संदेश में श्रद्धालुओं से अपील की गई है

कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा यूपी-112 को दें ।साथ ही सभी श्रद्धालुओं से सहयोगात्मक एवं अनुशासित व्यवहार अपनाने की अपील करते हुए कहा गया है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करें । बदायूँ पुलिस जनपदवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed