तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की लंबित प्रशासनिक, वित्तीय और सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। इनमें प्रभारी प्रधानाध्यापकों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रधानाध्यापक पद के सापेक्ष वेतन और लंबित एरियर का भुगतान, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, तथा पारदर्शी एवं नियमसम्मत शिक्षक समायोजन प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शत-प्रतिशत लाभ प्रदान करना, और शासकीय कार्यों के लंबित मानदेय का भुगतान शामिल है। संगठन ने मध्याह्न भोजन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और शिक्षण-अनुकूल बनाने, मानव संपदा, यू-डायस जैसे ऑनलाइन पोर्टलों की तकनीकी समस्याओं को हल करने और ई-सर्विस बुक की त्रुटियों को दूर करने की भी मांग की।जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि परिषदीय शिक्षक पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण का दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि यदि उनकी सेवा और प्रशासनिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए, तो शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा।इस ज्ञापन कार्यक्रम में जिला मंत्री वृजेश कुमार मौर्य, जिला संयुक्त मंत्री मोहम्मद रियाज, ब्लॉक अध्यक्ष काकोरी मुकेश अवस्थी, ब्लॉक मंत्री काकोरी अंकुर कश्यप, ब्लॉक मंत्री मॉल रिंकू रावत, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मलिहाबाद भीम सिंह, सुशील कुमार, अरुण कुमार, नीलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *