“शादी के 3 महीने बाद जबरन कराया गर्भपात! महाराजगंज में बहू और ससुराल वालों की गुंडागर्दी पर कोर्ट सख्त।”
धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो
महाराजगंज। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर पकड़ी निवासी एक युवक की शिकायत पर न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
हरपुर पकड़ी निवासी गौतम पाल (25 वर्ष) पुत्र रमेश पाल ने बताया कि उनकी शादी 5 फरवरी 2026 को सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के पतरेंगवा निवासी गुड़िया पाल पुत्री प्रकाश पाल के साथ हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी पत्नी घर में विवाद और तानेबाजी करती थी। उनका कहना था कि यह शादी उसकी मर्जी के बिना जबरन कराई गई है।गौतम पाल के अनुसार, जब उनकी पत्नी गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात कराने की धमकी दी। आरोप है कि पत्नी के परिजनों ने षड्यंत्र रचकर उसका गर्भपात करा दिया।
दरवाजे पर आकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
तहरीर के अनुसार, बीते 29 मई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे गुड़िया पाल के परिवार के सदस्य—प्रकाश पाल, बंदना, गायत्री, ललीता और राजदेव गौतम के घर पहुंचे। आरोप है कि सभी आरोपियों ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। इस दौरान घर में रखे कीमती बर्तन और सामान भी तोड़ दिए गए। शोर सुनकर जब गांव के लोग (रमेश व विकाऊ) मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
न्यायालय के शरण में पहुंचा पीड़ित
पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल कोठीभार थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) / कोर्ट सं0-3 महराजगंज में याचिका दाखिल की। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोठीभार पुलिस ने 27 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (115(2), 352, 351(3), 191(2), 324(4)) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की अग्रिम विवेचना उप-निरीक्षक (SI) रत्नेश कुमार मौर्य द्वारा की जा रही है।
