MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन (दभेड़ी वाले), मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित किरण फार्म हाउस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, मुजफ्फरनगर के मुख्य स्टेनो पाकेश कुमार के पुत्र वैभव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसी अवसर पर डॉ. सोनू कश्यप भी समारोह में पहुंचे और वैभव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने मुख्य स्टेनो पाकेश कुमार एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें इस शुभ अवसर की बधाई दी।

समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित अतिथियों ने वैभव के जन्मदिन की खुशियों में शामिल होकर उसे ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक सम्मानित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया।
