तीन दिन से लापता थीं 75 वर्षीय महिला, परिजनों ने जिला अस्पताल में की शव की पहचान

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित पंचायत भवन में तीन दिन पूर्व मिले अज्ञात वृद्धा के शव की मंगलवार को पहचान हो गई। मृतका की पहचान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद निवासी 75 वर्षीय प्रकाश बाला श्रीवास्तव, पत्नी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार, प्रकाश बाला श्रीवास्तव 25 जुलाई की सुबह करीब सात बजे घर से निकली थीं और इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोग लगातार रिश्तेदारों, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश करते रहे। इसी दौरान सूचना मिली कि बक्सा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन से एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद हुआ है।


मंगलवार को परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान प्रकाश बाला श्रीवास्तव के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि महिला के लापता होने के दिन ही लाइन बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार को तीन दिनों तक परेशान होना पड़ा।
उधर, बक्सा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *