अच्छेलाल राजभर पत्रकार जौनपुर की रिपोर्ट
जौनपुर। पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को जनपद के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री का शिवाजी महाराज की प्रतिमा, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत के उपरांत दोनों नेताओं के बीच जौनपुर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिले की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने, सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनहित की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने और विकास कार्यों में गति देने पर भी जोर दिया गया।
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री को जौनपुर की प्रमुख विकास आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं तथा जनता की अपेक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी पहल की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जौनपुर के विकास के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
